ग्राम बाबट में 175 मीटर सीसी सड़क का लोकार्पण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
बदायूं। केंद्र व प्रदेश सरकार की विकासपरक नीतियों के तहत ग्राम बाबट में विधायक महेश गुप्ता द्वारा आज लालबहादुर के घर से पंचायत घर तक 175 मीटर लंबी सीसी सड़क का लोकार्पण किया गया। लगभग 13 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस सड़क से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।
बताया गया कि इस मार्ग पर पहले अत्यधिक कीचड़ की समस्या रहती थी, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। खासकर बरसात के मौसम में हालात और भी खराब हो जाते थे। अब सड़क निर्माण के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है और उन्होंने इस कार्य के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। गांव-गांव तक पक्की सड़कें, शुद्ध पेयजल, आवास और अन्य मूलभूत सुविधाएं तेजी से पहुंचाई जा रही हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास हो रहा है।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नोरंग पाल, ब्लॉक प्रमुख पति अनेकपाल पटेल, ग्राम प्रधान भीम सेन सागर, आर्यद्र पटेल,अनूप पटेल, धर्मेंद्र पटेल, रूपेंद्र पटेल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
