उझानी में 3 जून को होगी श्रीमती कनक गोयल की शोक सभा।
उझानी बदांयू 1 जून।

नगर के प्रतिष्ठित लाला रामप्रसाद गोयल सर्राफ परिवार की बहू एवं मृदुभाषी, धर्मपरायण श्रीमती कनक गोयल धर्मपत्नी रजनीश चंद्र गोयल का 29 मई 2026 को असामयिक निधन हो गया।
श्रीमती कनक गोयल अपने सौम्य व्यवहार, स्नेहिल स्वभाव और सेवाभाव के लिए जानी जाती थीं। उनका जीवन सादगी, करुणा और धर्मनिष्ठा का प्रतीक रहा। उन्होंने सदैव पारिवारिक मूल्यों को सर्वोपरि रखते हुए समाज में एक आदर्श गृहणी की मिसाल प्रस्तुत की।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
शोकसभा एवं श्रद्धांजलि
दिवंगत आत्मा की शांति हेतु शोकसभा का आयोजन 3 जून 2026, बुधवार को ज्ञान बैंक्वेट हाल, उझानी में किया जाएगा। प्रातः 11:30 बजे हवन तथा दोपहर 1:00 से 2:00 बजे तक शोक सभा होगी।
विनीत – शोकाकुल
अवनीश चंद्र गोयल (जेठ), रजनीश चंद्र गोयल (पति), प्रदीप चंद्र गोयल (देवर)
रजत गोयल – नीतू गोयल (पुत्र – पुत्र वधू)
नयना गोयल, वरुण अग्रवाल (बेटी – दामाद)
मनीष गोयल, प्रशांत गोयल, उदित गोयल, अजित गोयल, अंकुर गोयल, शुभम गोयल (भतीजे) एवं समस्त गोयल परिवार
ॐ शांति ॐ
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

