युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप, 7 लोगों पर केस दर्ज।
उझानी, बदायूं 31 मई ।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित परिजन ने पड़ोसी युवक व उसके परिवार पर आरोप लगाया है।
पुलिस को दी तहरीर के अनुसार 27 मई की शाम करीब 8 बजे गांव का लालू पुत्र महावीर अपने भाइयों ज्ञान सिंह, दीपक, पुष्पेन्द्र, चाचा महावीर, पिता महावीर पुत्र सोहनपाल व मां नन्ही पत्नी महावीर के सहयोग से 18 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गया।
तहरीर में बताया गया कि युवती अपने साथ सोने के कुंडल, एक मंगलसूत्र व दो जोड़ी चांदी की पायल भी ले गई है। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका है।
कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच उपनिरीक्षक रविंदर सिंह को सौंपी गई है।

—
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

