6:16 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

रेड अलर्ट पर कुंवरगांव पुलिस अलर्ट, मुनादी कर लोगों को किया जागरूक

रेड अलर्ट पर कुंवरगांव पुलिस अलर्ट, मुनादी कर लोगों को किया जागरूक

कुंवर गांव संवाददाता

कुंवरगांव बदायूं। मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के मद्देनजर कुंवरगांव पुलिस ने कस्बे एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने की अपील की। पुलिस ने आमजन को संभावित आंधी-तूफान, मेघगर्जन, वज्रपात, ओलावृष्टि और भारी वर्षा की चेतावनी से अवगत कराते हुए आवश्यक सावधानियां बरतने का आग्रह किया।

मौसम विभाग के अनुसार 31 मई 2026 तक जनपद में खराब मौसम की प्रबल संभावना है। इसके मद्देनजर कुंवरगांव पुलिस ने कस्बे में लाउड स्पीकर के माध्यम से मुनादी कर लोगों को जागरूक किया। लोगों से अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई।

थाना अध्यक्ष राजेश कौशिक मुनादी कर नागरिकों को सतर्क रहने का संदेश दिया। उन्होंने वाहन चालकों को भी रोककर खराब मौसम के दौरान सुरक्षित यात्रा करने और सावधानी बरतने के निर्देश दिए।

इसके अलावा थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में तैनात पुलिस कर्मियों ने भी गांव-गांव पहुंचकर लोगों को मौसम संबंधी चेतावनी की जानकारी दी और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को सूचित करने की अपील की।

विज्ञापन एक्सप्रेस