हिन्दी पत्रकारिता दिवस विभिन्न पत्रकार संगठनो ने मिलकर धूम धाम से मनाया
हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर 60 वर्ष पूर्ण कर चुके बदायू के सीनियर पत्रकारो को विशेष सम्मान मिला
30 मई 1826 से हिन्दी पत्रकारिता दिवस मनाया जा रहा है
बदायू – वदायू के विभिन्न पत्रकार संगठन ऑल इण्डिया रिपोटर्स एसोसिएशन आईरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उ प्र श्रमजीवी पत्रकार यूनियन तथा नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट बदायूं ने दूसरी वार सयुक्त रूप से दिल्ली पब्लिक स्कूल आवास विकास वदायूं मे हिन्दी पत्रकारिता दिवस वडे धूम धाम से मनाया गया जिसमे बदलते समय मे पत्रकारिता विचार गोष्ठी 60 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके सीनियर पत्रकारो का विशेष सम्मान पत्रकारो के परिवार के मेधावी छात्रो का सम्मान तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मनाया गया । सवसे पहले गणेश शंकर विद्यार्थी तथा मां सरस्वती के चित्र पर मुख्य अतिथियो आयोजक गणो ने दीप प्रज्जलित कर पुष्प अर्पित कर शुभारम्भ किया । मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्य मंत्री मा वी एल वर्मा ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है समाज का दर्पण है समाज की परेशानियो दवे कुचले लोगो की समस्या अपनी कलम से सरकार तक पहुचाते है सरकार उन समस्याओ का निवारण करती है 30 मई 1826 को प्रथम हिन्दी अखवार उदन्त मार्तंड का प्रकाशन पंडित जुगल किशोर शुक्ल ने कलकता मे किया था तव से हर वर्ष हिन्दी पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है आप समाज के सजग प्रहरी है आप सव को हिन्दी पत्रकारिता दिवस की बहुत बहुत बधाई । कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ट पत्रकार संजय रस्तोगी ने कहा कि आज के समय मे पत्रकारिता करना जोखिम भरा है सच खबर को भी दवाया जाता है हमे सत्य और तथ्य के आधार पर पक्ष विपक्ष का बक्तब्य जानकर खबर लिखनी चाहिए पत्रकार एक समूह के समान होता है हमे अपनी कलम की ताकत से समाज को जागरूक करना होगा कठिनाईयो का सामना करना होगा संगठित रहना होंगा तभी हम अपने चौथे स्तम्भ का दायित्व निभा पायेगे मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव ने कहा कि हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर वदायू मे दूसरी वार विभिन्न पत्रकारो संगठनो ने एक मंच पर आकार सावित कर दिया कि इसी एकजुटता की आवश्यकता है जिससे पत्रकार अपनी कलम की धार को समाज के लिए देश के लिए खुल कर लिख सके । वरिष्ट पत्रकार विवेक खुराना ने कहा कि पत्रकार अपने को कोई कमजोर न समझे कलम मे बहुत ताकत है अच्छे अच्छे भ्रष्ट मंत्री नेता कर्मचारी ठेकेदार सलाखो के पीछे पहुच जाते है जव कलम सत्य की राह पर चलती है विल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि पत्रकारिता दिवस दिवग्त गणेश शंकर विद्यार्थी की जयन्ती के रूप मे पूरे भारत मे मनायी जाती है वे एक निस्पक्ष पत्रकार तो थे ही वह समाजसेवी स्वतंत्रता सेनानी तथा कुशल राजनीतिक भी थे हमे उनके विचारो पर चलना होगा तभी हम समाज के लिए अच्छे पत्रकार सावित हो सकेगे कार्यक्रम संयोजक संचिन भारद्वाज़ ने कहा कि पत्रकारिता के लिए जिले के संगठनो को एक मंच पर एकत्रित होना हमारी ताकत का एहसास कराऐगी हमारा भ्रष्टाचारी उत्पीडन नही कर पाएगे आपकी कलम की धार ओर तेज होगी ।



कार्यक्रम को दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता वरिष्ट पत्रकार शरद शंखधार ओमवीर सिंह विवेक खुराना ने भी सम्वोधित किया , कार्यक्रम मे वदायू जिले के सम्मानित पत्रकार बन्धु जो 60 वर्ष पूर्ण कर चुके उन्हे मुख्य अतिथियो द्वारा विशेष सम्मान से नवाजा गया
तथा पत्रकारो के परिवार के मेधावी छात्रो को सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी कार्यक्रम मे भारतीय सांस्कृति की झलक स्कूली बच्चो ने प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिया कार्यक्रम का सफल संचालन रवेन्द्र मोहन सक्सैना ने किया



कार्यक्रम के अन्त मे मैजूदा सभी पत्रकारो को आयोजको की तरफ से गिफ्ट देकर सम्मानित किया तथा दिल्ली पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर संदीप भारती जी ने सभी पत्रकारो को भोज कराकर आभार व्यक्त किया ।



कार्यक्रम मे वरिष्ट पत्रकार वेदभानु आर्य शैलेन्द्र शुक्ला सुशील धीगडा संजीव सक्सैना अंकित गुप्ता अमित जी ठा वेदपाल सिंह डा वीरेश तोमर राहूल सक्सैना आईरा के प्रदेश महासचिब अवरार अहमद आईरा जिला प्रभारी नरेन्द्र सिंह आंशु वंसल मुन्ना बाबू शर्मा मुन्ना लाल हाजी सगीर दीपक वास्णैय धीरेश सिह राहूल गुप्ता अवीर सक्सैना हरीशंकर मिश्रा भानु प्रकाश चौहान आकाश दीप अखिलेश श्रीवास्तव अवधेश मिश्रा अमित अग्रवाल मुकेश बिशिष्ट नीरज वास्र्णेय सत्य प्रकाश सैनी अजीत शंखधार राणा प्रताप सिंह अंशू वंसल शाह आलम अंसारी लवकुमार गौरव सक्सैना भानु प्रताप सिंह अवीर सक्सैना मुशाहिद रजा शिवकुमार शंकर लाल विजय सागर आदि मैजूद रहे ।





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

