ऑलराउंड प्रदर्शन पर आर्यन को मिला मैन ऑफ द मैच
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में चल रहे बीजीपीएल-9 क्रिकेट टूर्नामेंट में बेहटा चैंपियन और बेहटा चैलेंजर्स टीम के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच में बेहटा चैंपियन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेहटा चैलेंजर्स को 7 विकेट से हराकर जीत अपने नाम कर ली।
मैच में बेहटा चैलेंजर्स के कप्तान चंद्रपाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उनकी टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 9 विकेट खोकर 56 रन ही बना सकी। टीम की ओर से यशपाल और दीपांशु ने 10-10 रन का योगदान दिया, जबकि कप्तान चंद्रपाल ने 4 रन और संजय ने 6 रन बनाए।
बेहटा चैंपियन टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए रामकिशन ने शानदार प्रदर्शन कर 3 विकेट हासिल किए। वहीं आर्यन और अमन ने 2-2 विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया।
57 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेहटा चैंपियन की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से आर्यन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 26 रन बनाए। दीपांशु ने 12 रन का योगदान दिया, जबकि मयंक ने 14 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।
बेहटा चैलेंजर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए चंद्रपाल ने 2 विकेट और दीपांशु ने 1 विकेट हासिल किया।
मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले आर्यन को 26 रन बनाने और 2 विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर शुभम पुरी, भूरे सैफी, गोपाल गुप्ता, अभिषेक पुरी, गौरव पुरी, राजेश वार्ष्णेय, राजू गुप्ता, ओम वार्ष्णेय, मनोहर पुरी, योगेश मौर्य, नीरेश पुरी, सुमित गुप्ता, जय कृष्ण गुप्ता, हर्षित पुरी, नवी गुप्ता, दीपू पुरी, विकास गुप्ता समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

