6:19 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

वी-मार्ट के बाहर से एडवोकेट की बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

वी-मार्ट के बाहर से एडवोकेट की बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात।

बदांयू 29 मई।

कोतवाली क्षेत्र में गांधी ग्राउंड के पास स्थित वी-मार्ट मॉल के बाहर से एडवोकेट की हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी हो गई। भाई शॉपिंग करने अंदर गया था, आधे घंटे बाद लौटा तो बाइक गायब थी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शहर के गांधी ग्राउंड स्थित वी-मार्ट मॉल के बाहर मंगलवार रात बाइक चोरी की वारदात सामने आई है। मोहल्ला कबूलपुरा निवासी एडवोकेट रेहान रजा पुत्र मकतूब अली की हीरो सुपर स्प्लेंडर बाईक अज्ञात चोर ले उड़ा।

रेहान रजा ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 26 मई 2026 की रात करीब 8:30 बजे उनका भाई अली रजा उनकी बाइक से वी-मार्ट मॉल शॉपिंग करने गया था। अली रजा बाइक मॉल के बाहर खड़ी कर अंदर चला गया। रात करीब 9 बजे जब वह शॉपिंग कर बाहर आया तो बाइक मौके से गायब थी।

काफी तलाश के बाद जब बाइक नहीं मिली तो मॉल के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। फुटेज में एक अज्ञात व्यक्ति बाइक चोरी कर ले जाता दिख रहा है। चोरी की पूरी वारदात कैमरे में कैद है और रिकॉर्डिंग पीड़ित के पास मौजूद है।

पीड़ित के मुताबिक 2016 मॉडल की यह बाइक उन्हें शादी में उनके ससुर पुतन शाह निवासी ग्राम भरतौली, थाना दातागंज ने दी थी।

कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। आसपास के कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

“बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज मिल गई है। जल्द ही आरोपी को ट्रेस कर बाइक बरामद की जाएगी” – प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली

विज्ञापन एक्सप्रेस