बिल्सी। बदायूं के बिल्सी नगर में अंबियापर बाईपास स्थित हनुमान मूर्ति के पास एक सड़क हादसा हो गया। दूध के ड्रमों से लदी एक तेज रफ्तार पिकअप गाडी ने पहले एक बाइक सवार को टक्कर मारी, फिर सडक किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। इस दर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल बाइक सवार की पहचान सिरासौल निवासी शमशेर पुत्र चांद बाबू के रूप में हुई है। टक्कर लगने के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाई और घायल शमशेर को उपचार के लिए बिल्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
पिकअप गाड़ी के चालक बादशाहपुर निवासी ओमेंद्र पुत्र ने बताया कि गाड़ी के ब्रेक कम लगने के कारण यह घटना हई। बाइक सवार शमशेर ने बताया कि वह अपनी पत्नी से मिलने आया था, तभी पीछे से आ रही गाडी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क दुर्घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जाच पड़ताल शुरू कर दी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

