2:50 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं। महिला के बाल पकड़कर बेरहमी से पीटा, जान बचाने को पैर छूने पर मजबूर

बदायूं

बदायूं में शर्मनाक हैवानियत: महिला के बाल पकड़कर बेरहमी से पीटा, जान बचाने को आरोपियों के पैर छूने पर हुई मजबूर

बदायूं। जनपद बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक महिला के साथ बेरहमी से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि महिला को बाल पकड़कर घसीटा गया, उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और खुद को बचाने के लिए उसे आरोपियों के पैर तक छूने पड़े, लेकिन इसके बावजूद उस पर अत्याचार जारी रहा।
वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। मामला पुलिस के संज्ञान में पहुंचते ही कार्रवाई शुरू कर दी गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर पिता-पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बताया जा रहा है कि घटना किसी पुराने विवाद से जुड़ी हो सकती है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। वायरल वीडियो की सत्यता और घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। साक्ष्यों के आधार पर कठोर कार्रवाई की जाएगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं, इस घटना ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस