1:38 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

कासगंज-बदायूँ मार्ग पर रेलवे फाटक 12 घंटे बंद रहेगा

कासगंज-बदायूँ मार्ग पर रेलवे फाटक 12 घंटे बंद रहेगा।

बरेली, 27 मई 2026।

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल ने जरूरी सूचना जारी की है। कासगंज-बदायूँ मार्ग पर उझानी और बितरोई स्टेशनों के बीच स्थित समपार संख्या 288 स्पेशल बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक बंद रहेगा।
28 मई रात 7 बजे से 29 मई सुबह 7 बजे तक।

रेलवे फाटक की सावधिक ओवर हालिंग और मरम्मत का काम होना है। किमी 379/13-14 पर यह काम चलेगा।

वाहन चालक उझानी मुजरिया चौकी बितरोई वाले वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करें।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि यात्रियों को हुई असुविधा के लिए रेल प्रशासन को खेद है। 29 मई सुबह 7 बजे के बाद यातायात सामान्य हो जाएगा।

अगर आप 28 मई की रात इस रूट से निकलने वाले हैं तो पहले से दूसरा रास्ता तय कर लें।

विज्ञापन एक्सप्रेस