8:18 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी सीएचसी बना ‘बीमारी का अड्डा’, सड़ रहे डिलीवरी के चीथड़े

उझानी सीएचसी बना ‘बीमारी का अड्डा’, सड़ रहे डिलीवरी के चीथड़े!।

उझानी, बदायूं 26 मई।

“इलाज कराने आए थे, बीमारी लेकर जाएंगे” — ये दर्द है उझानी सीएचसी में भर्ती मरीजों का।

जनरेटर रूम के बगल में महिलाओं की डिलीवरी के खून से सने गंदे कपड़ों, रुई और प्लास्टिक की बोतलों का पहाड़ खड़ा है। सड़ांध ऐसी कि वार्डों में लेटे मरीज उल्टी करने को मजबूर हैं। डॉक्टर-नर्स मास्क के ऊपर मास्क लगाकर ड्यूटी बजा रहे हैं।

43 डिग्री की तपती गर्मी में ये गंदगी का अंबार हैजा, डायरिया और संक्रमण को खुला न्योता दे रहा है।

–सबसे शर्मनाक–

नए इंचार्ज साहब एसी कमरे से बाहर झांकते तक नहीं। कुर्सी मिलते ही आंखों पर गंदगी न दिखने का चश्मा चढ़ गया है।

जब सरकारी अस्पताल ही ‘कूड़ाघर’ बन जाए, तो गरीब जाए तो जाए कहां?
सीएमओ बदायूं, अब भी नहीं जागे तो ये सीएचसी ‘लाइफ सेविंग सेंटर’ नहीं ‘डेथ जोन’ कहलाएगा। तुरंत सफाई हो, जिम्मेदार नपें।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस