तेहरा में गूंजे भक्ति के स्वर: मोनी बाबा आश्रम में भागवत कथा संपन्न, विशाल भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब।
उझानी-बदांयू, 26 मई 2026।
मोनी बाबा आश्रम, निकट A.P.S. विद्यापीठ, तेहरा में चल रहा सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान कल दशहरा पर विशाल भंडारे के साथ भव्यता से संपन्न हुआ। पूरनदास महाराज जी के पावन सानिध्य में 18 मई से 24 मई 2026 तक महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया।
माराज ने बताया कि
18 से 24 मई तक सात दिनों तक चले महायज्ञ में आहुतियों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। श्रीमद् भागवत कथा में महाराज जी ने भक्तों को जीवन, धर्म और भक्ति का सार समझाया।
वही 25 मई को कथा की पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। सुबह से देर शाम तक हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।


आश्रम कमेटी के सदस्यों ने तन-मन से सेवा की। कतारबद्ध श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद, पानी और बैठने की उत्तम व्यवस्था रही।
आयोजन में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
आश्रम कमेटी के नेम सिंह, उदय पाल, सचिन यादव, अजय पाल, प्रबंधक आदेश, फूल सिंह यादव, राकेश, श्री कृष्णा सहित समस्त सेवादार। सभी ने श्री पूरनदास महाराज जी के निर्देशन में कार्यक्रम को सफल बनाया।
मोनी बाबा आश्रम का यह आयोजन क्षेत्र में धर्म और सेवा की मिसाल बन गया। भक्तों में भारी उत्साह दिखा और पूरा वातावरण “राधे राधे” के जयकारों से भक्तिमय हो उठा।
राजेश वार्ष्णेय एमके।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

