8:15 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में विकास के गड्ढे: मंदिर के पास कैंटर धंसी, जाम से जूझे लोग

उझानी में विकास के गड्ढे: मंदिर के पास कैंटर धंसी, जाम से जूझे लोग।

उझानी-बदांयू 26 मई।

उझानी के मोहल्ला साहूकारा में बिहारी जी मंदिर के पास आज सुबह बड़ा हादसा टल गया। बाईपास से आ रही तेज रफ्तार कैंटर नई पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़क में धंस गई। चालक ने काफी देर तक खुद निकालने की जद्दोजहद की, मगर नाकाम रहा। आखिर ट्रैक्टर मंगाकर रस्सों से खींचकर कैंटर को बाहर निकाला गया। इस दौरान घंटों यातायात जाम रहा और लोग परेशान होते रहे।
———-
ठेकेदार की लापरवाही से लोग हलकान

जल निगम के ठेकेदार ने शहर में पाइपलाइन डालने के नाम पर ज्यादातर सड़कों को खोदकर भगवान भरोसे छोड़ दिया है। पाइप डालने के बाद सिर्फ गिट्टी मिट्टी डाल दी गई, ऊपर से समतल तक नहीं किया। न कोई बैरिकेडिंग, न चेतावनी बोर्ड। नतीजा, अब तक कई राहगीर और दोपहिया सवार गिरकर चोटिल हो चुके हैं।
——-
सवाल बरकरार

कब तक जनता गड्ढों में फंसती रहेगी? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार है? लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि खुदी सड़कों को तुरंत दुरुस्त कराया जाए और लापरवाह ठेकेदार पर कार्रवाई हो।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस