9:13 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

ससुराल वालों का कहर: गंगा स्नान पर गई विवाहिता को लाठी-डंडों से पीटा, हालत गंभीर

ससुराल वालों का कहर: गंगा स्नान पर गई विवाहिता को लाठी-डंडों से पीटा, हालत गंभीर।

उझानी (बदायूं) 26 मई।

दशहरा पर्व पर गंगा स्नान करने जाना एक विवाहिता को भारी पड़ गया। ससुराल पक्ष के लोगों ने नाराज होकर महिला पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के दहेमू गांव निवासी 22 वर्षीय सोनिया देवी पत्नी रंजीत दशहरा के अवसर पर गंगा स्नान करने गई थीं। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर ससुराल पक्ष के तीन लोगों ने मंगलवार को सोनिया पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।

मारपीट में सोनिया बुरी तरह घायल हो गईं। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना देकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे घायल सोनिया को मेडिकल परीक्षण के लिए उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

सीएचसी में डॉक्टरों ने सोनिया की हालत नाजुक देखी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

कोतवाली पुलिस का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस