9:11 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

नौतपा के पहले ही दिन उझानी पर मेहरबान हुआ मौसम, आंधी-बारिश ने धो डाली 43 डिग्री की गर्मी

नौतपा के पहले ही दिन उझानी पर मेहरबान हुआ मौसम, आंधी-बारिश ने धो डाली 43 डिग्री की गर्मी।

उझानी, बदायूं 26 मई।

नौतपा का नाम सुनते ही बदायूं वालों के पसीने छूट जाते हैं, और सोमवार को तो हद ही हो गई। उझानी में सूरज ने ऐसा कहर बरपाया कि दोपहर 12 बजे के बाद सड़कों पर कर्फ्यू जैसा माहौल था। पारा सीधे 43 डिग्री पर जाकर टिका, और ऊपर से आग उगलती लू। दुकानदार बोले- “भैया, ग्राहक तो क्या, मक्खी भी नहीं भिनक रही।”

बच्चे- बूढ़े सब घरों में दुबके रहे। अस्पतालों में लू के मरीजों की लाइन लग गई। लोग बोले- “ऐसी गर्मी में तो AC भी पानी मांग रहा है।”

फिर रात 8:30 बजे हुआ फिल्मी ट्विस्ट।

अचानक आसमान में बादल गरजे, धूल भरी आंधी ऐसी चली लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही बारिश शुरू। पांच मिनट की बारिश ने वो कमाल किया जो कूलर-पंखे मिलकर भी नहीं कर पाए। वही रात 12 बजे तड़तड़ाहट के साथ बिजली चमकी ओर बारिश शुरू,पारा धड़ाम से नीचे आया और ठंडी हवा ने पूरे कस्बे को राहत दे दी।

पर मजा किरकिरा भी हुआ

आंधी इतनी तेज थी कि उझानी के 6 मोहल्लों की लाइट गुल हो गई। बिजली वाले बोले- “कुछ देर बाद सब ठीक कर देंगे, बस आंधी शांत हो जाए।”

फिलहाल उझानी वाले चैन की नींद सोए। नौतपा के पहले ही दिन मिली इस राहत के बाद लोग बोले- “भगवान ने सुन ली, वरना 9 दिन कैसे कटते।”

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस