बीमारी के चलते प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा स्थगित, भावुक हुए महाराज।
वृंदावन मथुरा 25 मई।
वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनकी रात्रिकालीन पदयात्रा पिछले कुछ दिनों से बंद है, जिससे लाखों भक्त चिंतित हैं।
एक वीडियो में महाराज बेहद भावुक नज़र आए। उन्होंने अपने श्रद्धालुओं से कहा, “मैं आपसे मिलूं या नहीं, आपसे बात करूं या नहीं, आऊं या नहीं, मैं हमेशा आपके दिलों में रहूंगा।”
महाराज के इन शब्दों को सुनकर भक्तों की आंखें नम हो गईं। देश-विदेश में मौजूद उनके अनुयायी महाराज के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
फिलहाल महाराज जी विश्राम कर रहे हैं। आश्रम से जुड़े सूत्रों के मुताबिक उनकी सेहत में सुधार हो रहा है और भक्तों से जल्द मुलाकात की उम्मीद है।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

