2:47 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

चकमार्ग से अवैध कब्जा हटवाकर 700 मीटर रास्ता कराया मुक्त

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव हिम्मतगंज में सरकारी चकमार्ग पर हुए अवैध कब्जे को राजस्व विभाग की टीम ने शनिवार को हटवा दिया। कार्रवाई के दौरान करीब 700 मीटर लंबे चकमार्ग को कब्जा मुक्त कराया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
तहसीलदार प्रभा सिंह ने बताया कि गांव हिम्मतगंज निवासी दुष्यंत कुमार ने तहसील में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि गाटा संख्या 544 स्थित सरकारी चकमार्ग पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। खेतों तक पहुंचने वाले इस मार्ग के बाधित होने से किसानों को भी दिक्कतें हो रही थीं।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मौके पर पैमाइश कराकर चकमार्ग से अवैध कब्जा हटवाया और पूरे रास्ते को खाली कराया। कार्रवाई के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लगी रही।
लेखपाल राघवेंद्र सिंह ने बताया कि कब्जा हटाने के बाद चकमार्ग को ट्रैक्टर से जुतवाकर पूरी तरह समतल करा दिया गया है, ताकि दोबारा कोई अतिक्रमण न कर सके। साथ ही कब्जाधारकों को भविष्य में सरकारी भूमि पर दोबारा कब्जा न करने की सख्त चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस