NEET-UG 2026 पेपर लीक: सुप्रीम कोर्ट ने NTA और केंद्र को भेजा नोटिस।
नई दिल्ली, 25 मई 2026।
NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को नोटिस जारी किया। कोर्ट ने कहा कि “यह दुखद है कि NTA पिछली घटनाओं से सबक नहीं ले रहा”।
क्या है पूरा मामला
3 मई को हुई NEET-UG 2026 परीक्षा 12 मई को रद्द कर दी गई थी। राजस्थान SOG की जांच में सामने आया कि WhatsApp-Telegram पर बांटे गए “गेस पेपर” में Biology और Chemistry के 120+ सवाल असली पेपर से हूबहू मिले। मामला अब CBI के पास है। अब तक 11 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, जिनमें NTA का एक फिजिक्स एक्सपर्ट भी शामिल है।
22.7 लाख छात्रों पर असर
दोबारा परीक्षा- 21 जून 2026 को Re-NEET आयोजित होगा
फीस वापसी- NTA ने 22 से 27 मई तक रिफंड पोर्टल खोला है। छात्रों को NEET की वेबसाइट पर बैंक डिटेल डालनी होगी। 300 करोड़ रु. से ज्यादा की राशि वापस होगी
संसदीय समिति में बयान- NTA प्रमुख ने कहा कि लीक “उनके सिस्टम से नहीं हुआ”, लेकिन जांच जारी है।
कोर्ट में याचिका
FAIMA और यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट ने SC में PIL दायर कर NTA को भंग करने और परीक्षा CBT मोड में कराने की मांग की है।
गौरतलब है कि NEET-UG 2024 में भी पेपर लीक के आरोप लगे थे, पर तब SC ने परीक्षा रद्द नहीं की थी। केंद्र का अगला जवाब अब इस केस की दिशा तय करेगा।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

