अवैध हथियार समेत युवक दबोचा, जिंदा कारतूस भी बरामद
कुंवर गांव संवाददाता
कुंवरगांव बदायूं – थाना पुलिस ने अभियान चलाकर एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक शनिवार की रात ग्राम इमलिया रोड पर सरकारी ट्यूबवेल के पास हाईवे की तरफ जाने वाले कच्चे मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आमिर खान पुत्र हिमायत अली निवासी ग्राम पड़ौलिया थाना कुंवरगांव बताया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाना कुंवरगांव में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार शर्मा, हेड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह तथा कांस्टेबल आयुष शामिल रहे!
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

