बदायूं
बदायूं में शिक्षकों का सम्मान समारोह: जीएनआईओटी ग्रेटर नोएडा ने किया उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित
बदायूं। शहर के सिटी मॉल सभागार में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जीएनआईओटी ग्रेटर नोएडा द्वारा किया गया, जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को विशेष रूप से सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिल्सी विधायक हरीश शाक्य एवं युवा ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह उपस्थित रहे। समारोह का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे शिक्षकों के योगदान को सम्मान देना और समाज में उनकी भूमिका को रेखांकित करना था।
हाल ही में घोषित हुए सीबीएसई और यूपी बोर्ड परीक्षा परिणामों में विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का श्रेय शिक्षकों को देते हुए विधायक हरीश शाक्य ने शिक्षकों को “राष्ट्र निर्माता” बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षक ही वह आधार हैं जो देश के भविष्य को दिशा देने का कार्य करते हैं।
वहीं युवा ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह ने अपने बोर्डिंग स्कूल के अनुभव साझा करते हुए शिक्षकों की भूमिका को विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक के रूप में सीबीएसई के अंग्रेजी प्रवक्ता सैफ-उद्दीन एवं आइडियल क्लासेज के निदेशक अर्जुन यादव मौजूद रहे। समारोह में जीएनआईओटी ग्रेटर नोएडा से आई टीम में मयंक श्रीवास्तव, दीपिका, दीपाली, केशव शर्मा और अभिषेक राठौर शामिल रहे।
सम्मान समारोह के दौरान शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने इसे शिक्षकों के मनोबल को बढ़ाने वाला सकारात्मक प्रयास बताया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com