25 मई से शुरू होगा ‘आग का त्योहार’: नौतपा में सूरज बनेगा अंगारा, भूल जाओ AC-कूलर की ठंडक।
उझानी-बदांयू 24 मई।
गर्मी से बेहाल उत्तर-प्रदेश व बदायूं के लिए बुरी खबर है। कल 25 मई 2026 से साल के सबसे खतरनाक 9 दिन यानी नौतपा शुरू हो रहा है। 2 जून तक सूरज इतना उग्र रहेगा कि धरती सच में तवे जैसी तपेगी। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान कई शहरों में पारा 48 से 50°C तक जा सकता है।


——
क्यों लगता है नौतपा?
ज्योतिष के अनुसार 25 मई को दोपहर 3:37 बजे सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। चंद्रमा रोहिणी के स्वामी हैं जो शीतलता देते हैं, लेकिन सूर्य के प्रभाव में आते ही 9 दिन तक प्रचंड गर्मी पड़ती है। सूर्य 8 जून तक रोहिणी में रहेंगे, लेकिन शुरुआती 9 दिन यानी 25 मई से 2 जून तक नौतपा कहलाता है।
——-
कितना खतरनाक होगा?
तापमान-दिल्ली, यूपी, राजस्थान, एमपी, हरियाणा, पंजाब में 45-48°C आम बात होगी। चूरू, बाड़मेर, फालोदी जैसे इलाकों में 50°C छू सकता है।——–
लू का अटैक- दोपहर 11 से शाम 4 बजे तक बाहर निकलना जानलेवा हो सकता है। हर साल नौतपा में हीट स्ट्रोक से सबसे ज्यादा मौतें होती हैं।——-
AC भी फेल- लगातार गर्मी से AC और कूलर भी कमरे ठंडे नहीं कर पाएंगे। रात का तापमान भी 32-34°C से नीचे नहीं जाएगा।
——
नौतपा जरूरी क्यों है ?
किसानों की कहावत है: “तपा नवतपा नव दिन जोय, तौ पुन बरखा पूरन होय”। मतलब नौतपा जितना तपा, मानसून उतना झमाझम। वैज्ञानिक तौर पर भी इस तपन से समुद्र का पानी तेजी से भाप बनता है, जिससे मानसून की नींव पड़ती है।
—-
इन 9 दिन बचने के 5 मंत्र-
11 से 4 बजे तक घर में रहें। मजबूरी हो तो सिर-चेहरा ढककर निकलें।पानी = अमृत हर घंटे ORS, नींबू-पानी, छाछ पिएं। डिहाइड्रेशन से बचें।
हल्का खाना- तली-भुनी चीजें और शराब से बचें, लू लग सकती हे।बुजुर्ग-बच्चों पर नजर-हीटवेव में ये सबसे पहले चपेट में आते हैं।
सूर्य को जल- मान्यता है कि नौतपा में सूर्य को जल चढ़ाने से गर्मी का असर कम होता है।
राजेश वार्ष्णेय एमके।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

