2:47 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

गंगा दशहरा पर कल कछला गंगा घाट में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

डूबने की घटनाओं के बाद भी सुरक्षा दावों पर सवाल।

उझानी-बदांयू 24 मई।

गंगा दशहरा के पावन पर्व पर कल कछला गंगा घाट पर लाखों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। जिला व तहसील प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के दावे किए हैं, लेकिन घाट पर लगातार हो रहे डूबने के हादसों ने इन दावों की पोल खोल दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर हादसे के बाद पुलिस व तहसील प्रशासन सुरक्षा के पूरे बंदोबस्त का आश्वासन देता है। एक-दो दिन पहले आला अधिकारी भी घाट का दौरा कर अधीनस्थों को जरूरी दिशा-निर्देश देकर औपचारिकता पूरी कर लेते हैं, मगर जमीन पर इंतजाम नाकाफी साबित होते हैं।

नाविकों के लिए नियम-प्रशासन को चाहिए कि नाविकों को लाइफ जैकेट, रस्सी, ट्यूब समेत पूरी सुरक्षा किट के साथ ही नाव चलाने की अनुमति दी जाए। बिना किट के नाव संचालन पर रोक लगे।

जाम से निपटने की तैयारी-गंगा दशहरा पर भीषण जाम की स्थिति बनती है। इससे निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल, रूट डायवर्जन और पार्किंग के तगड़े इंतजाम किए जाएं।

बैरिकेडिंग और निगरानी-घाट पर बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं को गहराई वाले खतरनाक स्थानों में स्नान करने से रोका जाए। गोताखोर, जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तैनात रहें।

श्रद्धालुओं ने मांग की है कि प्रशासन इस बार सिर्फ कागजी खानापूर्ति न करे, बल्कि जमीनी स्तर पर ऐसी व्यवस्था करे ताकि कोई अप्रिय घटना न हो और पर्व सकुशल संपन्न हो सके।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस