बदायूं: टेंट हाउस में नकब लगाकर चोरी, व्यापारियों में दहशत
बदायूं, 23 मई 2026 ।
थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में चोरों ने एक और वारदात को अंजाम दिया। ओरछी चौराहे के पास स्थित विनोद टेंट हाउस में शुक्रवार रात पीछे की दीवार काटकर चोर घुस गए और हजारों का माल व नकदी पार कर दी।
शनिवार सुबह दुकान मालिक पहुंचे तो सामान बिखरा पड़ा था और दीवार में नकब देखकर होश उड़ गए। देखते ही देखते मौके पर दुकानदारों और ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
बताते हैं पीछे की दीवार में नकब लगाकर घुसे चोर। कीमती सामान और नकदी ले गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की, सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
लोगों में इलाके में बढ़ती चोरी से दहशत, पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग।
थाना पुलिस का कहना है जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की अपील की है।
—
बदायूं में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। कुछ दिन पहले बिजली संकट था, अब सुरक्षा संकट। व्यापारियों का धंधा दोनों तरफ से मार खा रहा है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com