बदायूं में मोबाइल इंश्योरेंस के नाम पर ठगी का आरोप, युवक ने पुलिस से लगाई गुहार
बदायूं में मोबाइल फाइनेंस और इंश्योरेंस के नाम पर कथित ठगी का मामला सामने आया है।छ: सड़का निवासी अभिषेक गिहार ने आरोप लगाया है कि करीब 9–10 महीने पहले उन्होंने इंदिरा चौक स्थित मोबाइल स्टोर से फाइनेंस पर एक मोटोरोला मोबाइल खरीदा था।
पीड़ित के मुताबिक मोबाइल खरीदते समय उन्हें बताया गया था कि मोबाइल पर इंश्योरेंस कराया जा रहा है, जिसके तहत यदि मोबाइल टूट-फूट जाता है तो उसे ठीक कराया जाएगा या नुकसान की भरपाई की जाएगी। इसके लिए उनसे मोबाइल की कीमत के अलावा 5000 रुपये से अधिक अतिरिक्त राशि भी ली गई।
अभिषेक का कहना है कि कुछ समय बाद जब उनका मोबाइल खराब हो गया और वे इंश्योरेंस क्लेम कराने पहुंचे, तब उन्हें पता चला कि मोबाइल पर किसी प्रकार का कोई इंश्योरेंस ही नहीं कराया गया था। इसके बाद उन्होंने खुद को ठगी का शिकार बताया।
पीड़ित ने दुकान संचालक और संबंधित फाइनेंस एजेंट के खिलाफ पुलिस में शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल फाइनेंस कराते समय सभी दस्तावेज, शर्तें और कंप्यूटराइज्ड रसीद जरूर लें, ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी न हो।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

