2:48 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में शॉर्ट सर्किट से तारों में लगी आग, मचा हड़कंप

बिल्सी में शॉर्ट सर्किट से तारों में लगी आग, मचा हड़कंप।

बिल्सी बदायूं 23 मई।

नगर के मोहल्ला संख्या 8 में शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते तारों से लपटें उठने लगीं, जिससे पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय निवासी ललित गिरी ने बताया कि आग लगने के बाद पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और एहतियातन सप्लाई बंद करवाई। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

शनिवार सुबह घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बिजली गुल होने से रातभर लोग परेशान रहे। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। मोहल्लेवासियों ने विभाग से जर्जर तारों को बदलने की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस