2:47 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं: बुजुर्गों की पेंशन का पेंच सुलझा, अब राशन कार्ड-वोटर ID से भी बनेगा काम

बदायूं: बुजुर्गों की पेंशन का पेंच सुलझा, अब राशन कार्ड-वोटर ID से भी बनेगा काम।

आधार नहीं चलेगा, शैक्षिक प्रमाणपत्र न हो तो 5 वैकल्पिक दस्तावेज मान्य शहरी बुजुर्गों को बड़ी राहत।

बदायूं 23 मई।

राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना में आयु सत्यापन को लेकर शहरी बुजुर्गों की परेशानी अब खत्म होगी। समाज कल्याण विभाग ने नियम आसान कर दिए हैं। अब जिन बुजुर्गों के पास हाईस्कूल मार्कशीट या परिवार रजिस्टर नहीं है, वे पांच अन्य दस्तावेजों से भी अपनी उम्र साबित कर सकेंगे।

विभाग के नए आदेश के मुताबिक वृद्धावस्था पेंशन के लिए आधार कार्ड में दर्ज जन्मतिथि को आयु प्रमाण नहीं माना जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में परिवार रजिस्टर आसानी से मिल जाता है, लेकिन शहरों में बुजुर्गों को दिक्कत आ रही थी। खासकर निरक्षर बुजुर्ग जो कभी स्कूल नहीं गए, उनके पास कोई शैक्षिक प्रमाणपत्र नहीं होता।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि यह छूट केवल शहरी क्षेत्र के आवेदकों के लिए है। आवेदन के साथ एक स्व-घोषणा पत्र देना होगा जिसमें लिखना होगा कि आवेदक के पास हाईस्कूल प्रमाणपत्र और परिवार रजिस्टर उपलब्ध नहीं है।

इन 5 दस्तावेजों से होगा सत्यापन
1. राशन कार्ड
2. मतदाता पहचान पत्र
3. ड्राइविंग लाइसेंस
4. पासपोर्ट
5. पैन कार्ड

इनमें से कोई एक दस्तावेज लगाकर शहरी बुजुर्ग पेंशन के लिए आवेदन कर सकेंगे।

कई बुजुर्गों के आवेदन सिर्फ इसलिए अटक रहे थे क्योंकि उनके पास स्कूल का प्रमाणपत्र नहीं था और नगर पालिका में परिवार रजिस्टर की प्रक्रिया जटिल है। आधार को हटाने के बाद हजारों आवेदन रुक गए थे। अब राशन कार्ड और वोटर ID मान्य होने से राहत मिलेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस