बिल्सी में नमाज के 10 मिनट में साफ हुई दुकान, CCTV में कैद हुआ चोर का ‘लाइव शो’!
आधे खुले शटर ने दिया चोर को न्योता, गुल्लक तोड़ उड़ाए 25 हजार
बदायूं,023 मई।
चोर भी अब टाइम मैनेजमेंट सीख गए हैं। शुक्रवार दोपहर बिल्सी नगर के मोहल्ला नंबर एक में रेडीमेड कारोबारी मोहम्मद जफर की दुकान पर चोर ने मिनटों में हाथ साफ कर दिया।


कैसे दिया वारदात को अंजाम-
जफर नमाज पढ़ने गए थे। जल्दी लौटने के चक्कर में शटर आधा खुला छोड़ दिया। बस इसी मौके का इंतजार कर रहे एक युवक ने फिल्मी एंट्री मारी। सीधे गुल्लक पर निशाना, ताला तोड़ा, 25 हजार समेटे और फुर्र। वापस लौटे जफर को मिली टूटी गुल्लक और खाली कैश बॉक्स।
CCTV बना सुपरस्टार-
पूरी वारदात कैमरे में कैद है। फुटेज में चोर बेखौफ अंदाज में घुसता है, नकदी निकालता है और आराम से निकल जाता है। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बिल्सी क्राइम इंस्पेक्टर बीके मौर्य बोले, “फुटेज के आधार पर जांच जारी है, जल्द गिरफ्तार करेंगे।”
5 मिनट की नमाज भी अब दुकानदारों को महंगी पड़ रही है। आधा शटर यानी चोर को खुला इनविटेशन। बदायूं में चोर CCTV से भी नहीं डर रहे, पुलिस से क्या खाक डरेंगे?
पीड़ित मोहम्मद जफर ने बिल्सी थाने में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

