बदायूं में खौफ का हाईवे: तमंचे की नोक पर दुल्हन सी लूटी बारात!
बदांयू 23 मई।
शुक्रवार की काली रात, इस्लामनगर-बिसौली रोड बना डकैतों का अड्डा। शादी की खुशियां मातम में बदलीं जब 3 नकाबपोश बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में परिवार को घेर लिया।
मुड़िया धुरेकी का अमीन अपनी बहन-बहनोई के साथ शादी से लौट रहा था। कंधरपुर ईंट भट्ठे के पास पहुंचते ही दो बाइक पर सवार तीन यमदूत टूट पड़े। तमंचा लहराया, बाइक रुकवाई और शुरू हुआ आतंक का खेल।
50 हजार की नकदी तो गई ही, बहन करिश्मा के कान से कुंडल और पायल तक नोच लिए। चीखने चिल्लाने पर लात-घूंसे बरसाए। धमकी दी: “जुबान खोली तो यहीं ढेर कर देंगे!”
पुलिस का रटा-रटाया डायलॉग:
“टीम गठित कर दी है, जल्द गिरफ्तारी होगी।” मगर सवाल वही: इस रोड पर पहले भी खून खराबा हो चुका, फिर भी रात में पुलिस नदारद क्यों?
इलाके में दहशत। लोग पूछ रहे हैं: कब तक बदमाशों के साए में जिएंगे बदायूं वाले?
केशव गुप्ता की रिपोर्ट
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

