5:06 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

LHS निर्माण कार्य के चलते 4 दिन मेला स्पेशल ट्रेनें रहेंगी रद्द

LHS निर्माण कार्य के चलते 4 दिन मेला स्पेशल ट्रेनें रहेंगी रद्द।

बरेली 22 मई।

पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। बरेली सिटी यार्ड में स्थित समपार संख्या 248/स्पेशल, श्मशान भूमि के पास एलएचएस निर्माण कार्य के चलते दो मेला स्पेशल ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

रेलवे प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, समपार पर प्रोटेक्शन प्लेट लॉन्चिंग का काम होना है। इसी के चलते सुरक्षा कारणों से ट्रेनों का संचालन रोका गया है।

ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त-
05307 टनकपुर-बरेली जं. मेला स्पेशल-23 मई और 28 मई 2026, शुक्रवार व बुधवार को नहीं चलेगी
05308 बरेली जं.-टनकपुर मेला स्पेशल- 24 मई और 29 मई 2026, शनिवार व गुरुवार को निरस्त रहेगी

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कार्य पूरा होते ही ट्रेनों का संचालन सामान्य कर दिया जाएगा। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जांच लें और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करें।

विज्ञापन एक्सप्रेस