5:06 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

प्रभारी मंत्री की सख्त चेतावनी: “काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं”, अफसरों को लगन और निष्ठा से काम करने के निर्देश

बदायूं

प्रभारी मंत्री की सख्त चेतावनी: “काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं”, अफसरों को लगन और निष्ठा से काम करने के निर्देश

बदायूं। जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा करने पहुंचीं प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जनपद प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने अधिकारियों को साफ संदेश दिया कि जनता से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि अधिकारी पूरी लगन, निष्ठा और जवाबदेही के साथ काम करें, तभी सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, विधान परिषद सदस्य वागीश पाठक के प्रतिनिधि शारदेंदु पाठक, जिलाधिकारी अवनीश राय सहित तमाम विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
बरसात से पहले नाले साफ कराने के निर्देश
प्रभारी मंत्री ने आगामी मानसून को देखते हुए नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में नालों की तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश के समय जलभराव की समस्या से जनता को परेशानी नहीं होनी चाहिए। साथ ही बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन जैसी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।
उन्होंने गौशालाओं में निराश्रित गोवंशों के लिए स्वच्छ पानी और छांव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
बिजली विभाग पर विशेष फोकस, खराब ट्रांसफार्मर तुरंत बदलने के आदेश
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बैठक में बिजली व्यवस्था का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने कहा कि लोकल फाल्ट और ब्रेकडाउन से आम जनता परेशान हो रही है, इसे तत्काल सुधारा जाए। जहां आवश्यकता हो वहां बिजली घरों का उच्चीकरण कराया जाए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गर्मी के मौसम में खराब तार, जर्जर लाइन और फुंके ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए ताकि लोगों को बिजली संकट का सामना न करना पड़े।
ग्रामीण पेयजल योजना में खोदी गई सड़कों पर नाराजगी
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने ग्रामीण पाइप पेयजल मिशन के कार्यों के दौरान खोदी गई सड़कों और गड्ढों का मुद्दा उठाया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पाइपलाइन डालने के बाद सड़कें तत्काल दुरुस्त कराई जाएं ताकि ग्रामीणों को परेशानी न हो।
वहीं एमएलसी प्रतिनिधि शारदेंदु पाठक ने जनपद के 162 कोल्ड स्टोरेज का जिक्र करते हुए कहा कि वहां निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, जिससे व्यापारियों और किसानों को नुकसान न उठाना पड़े।
मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर बदायूं की रैंकिंग में सुधार
जिलाधिकारी अवनीश राय ने बैठक में विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर अप्रैल 2026 तक बदायूं जनपद को विकास कार्यों में 42वीं, राजस्व में 19वीं तथा संयुक्त रूप से 23वीं रैंक प्राप्त हुई है।
उन्होंने बताया कि 85 योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा में जनपद को 53 योजनाओं में ए श्रेणी मिली है। जबकि कुछ योजनाओं में प्रदर्शन कमजोर होने पर संबंधित अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए गए हैं।
गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रॉमा सेंटर की तैयारी
डीएम ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसों में घायलों को तुरंत इलाज मिल सके, इसके लिए वजीरगंज, दातागंज और बिनावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ट्रॉमा मैनेजमेंट सिस्टम विकसित करने हेतु शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
अनुगुइया बिजलीघर तैयार, जल्द होगा उद्घाटन
अधीक्षण अभियंता विद्युत ने जानकारी दी कि अनुगुइया बिजलीघर का निर्माण पूरा हो चुका है और वहां लोड भी दे दिया गया है। जल्द ही जनप्रतिनिधियों द्वारा इसका उद्घाटन कराया जाएगा।
वहीं लोक निर्माण विभाग ने बताया कि दातागंज-बदायूं मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है और सड़क पर बने गड्ढों को जल्द भरवाया जाएगा।
बैठक में जिला वन अधिकारी निधि चौहान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रीमोहन झा, अधीक्षण अभियंता विद्युत अजय कुमार समेत कई विभागीय अधिकारी मौजूद

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस