6:45 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

SBI ग्राहकों के लिए अलर्ट: 23 से 28 मई तक 6 दिन बंद रहेंगी बैंक शाखाएं

SBI ग्राहकों के लिए अलर्ट: 23 से 28 मई तक 6 दिन बंद रहेंगी बैंक शाखाएं।

बदांयू 22 मई।

अगर आपका खाता भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में है तो ये खबर आपके काम की है। 23 मई से 28 मई 2026 तक SBI की सभी शाखाएं लगातार 6 दिन बंद रह सकती हैं। वजह है वीकेंड, बैंक कर्मचारियों की हड़ताल और बकरीद की छुट्टी का एक साथ पड़ना।

6 दिन की छुट्टी का पूरा कैलेंडर-23 मई, शनिवार महीने का चौथा शनिवार – बैंक बंद।
24 मई, रविवार- साप्ताहिक अवकाश – बैंक बंद
25-26 मई, सोम-मंगल-SBI स्टाफ फेडरेशन की 2 दिन की देशव्यापी हड़ताल।
27-28 मई, बुध-गुरु- ईद-उल-अज़हा / बकरीद – राजपत्रित अवकाश

29 मई, शुक्रवार- से बैंक शाखाएं फिर सामान्य रूप से खुलेंगी।

क्यों हो रही है हड़ताल?

ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन (AISBISF) ने भर्ती प्रक्रिया, NPS फंड मैनेजर चयन, HRMS और आउटसोर्सिंग जैसे मुद्दों पर 25-26 मई को हड़ताल का ऐलान किया है।

ग्राहकों पर क्या असर पड़ेगा?

ऑफलाइन काम रुकेंगे- चेक क्लियरेंस, कैश डिपॉजिट, DD, लोन के कागज, नया खाता, लॉकर जैसे ब्रांच वाले काम 6 दिन नहीं होंगे।
ऑनलाइन सेवाएं चालू-UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, ATM से कैश निकालना-जमा करना सब पहले की तरह चलता रहेगा।

SBI ने ग्राहकों को सलाह दी है कि ब्रांच से जुड़ा कोई भी जरूरी काम 22 मई, शुक्रवार तक निपटा लें, ताकि बाद में परेशानी न हो।

तो पासबुक अपडेट करवानी है या कोई फॉर्म जमा करना है, तो आज ही बैंक हो आइए। बाकी फोन से पेमेंट करने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस