बरेली से अप-डाउन, उझानी CHC ठप: साहब लेट तो सिस्टम लेट ।
उझानी बदायूं 21 मई ।
केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा के गृह नगर का सरकारी अस्पताल ही बीमार हो गया है। नए अधीक्षक के बरेली से रोज अप-डाउन करने से उझानी CHC की व्यवस्थाएं चरमरा गईं।
इलाज कराने आऐ लोगों का आरोप है कि अधीक्षक 10 बजे अस्पताल पहुंचते हैं और 2 बजे निकल जाते हैं। मुखिया की राह पर चलते जूनियर डॉक्टर भी नदारद रहते हैं। नतीजा – बुखार-जुकाम के मरीजों को भी “बदायूं जाओ” की पर्ची थमा दी जाती है।
OPD से लेकर इमरजेंसी तक राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रेनी डॉक्टर संभाल रहे हैं। मंत्री जी के शहर में स्वास्थ्य सेवाओं का ये हाल देख मरीज बोले – जब साहब ही टाइम पर नहीं, तो इलाज की उम्मीद किससे करें?
राजेश वार्ष्णेय एमके।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com