2:50 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी: टूटी सड़क और जलभराव से परेशान लोगों ने कांग्रेसियों संग किया प्रदर्शन

उझानी: टूटी सड़क और जलभराव से परेशान लोगों ने कांग्रेसियों संग किया प्रदर्शन।

डीएम के नाम सौंपा ज्ञापन।

उझानी, बदायूं 21 मई।

नगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व नगर अध्यक्ष डॉ. अरुण पाराशर के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी बदायूं को पत्र देकर बिल्सी नाका पुलिस चौकी से होली चौक तक की सीसी रोड और नाली निर्माण की मांग की है।

पुलिस चौकी से होली चौक व बाइपास तक जाने वाली गली पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। बारिश में यहां कीचड़ और पानी भर जाता है, जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। गंदगी के कारण बीमारी फैलने की आशंका भी बनी हुई है।

डीएम को दिए गए पत्र में कहा गया है कि यह रास्ता काफी व्यस्त रहता है, लेकिन सड़क टूटी होने के कारण आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो जाते हैं। नाली न होने से गंदा पानी सड़क पर ही भर जाता है। लोगों ने जल्द से जल्द सीसी रोड और नाली निर्माण कराने की मांग की है।


इस मौके पर डॉ. अरुण पाराशर के साथ उमेश भारद्वाज, रितिक यादव, विकास यादव, तेजपाल सिंह, मनोज यादव, दीपक, सोम, अशोक कुमार, सत्यपाल यादव समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।
स्थानीय निवासियों ने कहा कि कई बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब डीएम से उम्मीद है कि बारिश से पहले समस्या का समाधान हो जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस