उझानी में ढाबे पर युवक से मारपीट, मुकदमा दर्ज।
उझानी बदांयू 21 मई।
सहसवान रोड स्थित बाजारकला अम्बेडकर चौराहे के एक ढाबे पर शनिवार सुबह खाना खाने गए युवक से मारपीट का मामला सामने आया है।
थाना विल्सी के ग्राम रोहान निवासी मुकेश ने बताया कि 17 मई को वह करू पुत्र अर्जुन के ढाबे पर गया था। आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर ढाबा संचालक ने उसे लात-घूंसों और डंडे से पीट दिया। जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच SI भारती सिंह को सौंपी है।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

