7:06 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

तीन तलाक और दहेज उत्पीड़न में पांच के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज

तीन तलाक और दहेज उत्पीड़न में पांच के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरासौल निवासी विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब 11 वर्ष पूर्व गांव सिरासौल निवासी कैसर अली पुत्र इंतजार खान के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति कैसर अली, सास सकीना, ससुर इंतजार खान, ननद शबनम और ननदोई इमरान आए दिन दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। पति शराब पीकर मारपीट करता था। पीड़िता का आरोप है कि उसके तीन पुत्रियां हैं। 17 मई 2026 को पति ने पुत्र न होने की बात कहते हुए उसके साथ मारपीट की और तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। महिला ने बताया कि घटना के दौरान चंदा पत्नी गुड्डू और मुवीना पत्नी दिलशाद भी मौजूद थीं। विरोध करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे और अधिक पीटा तथा भाई के पहुंचने पर उसके साथ भी अभद्रता की। आरोप है कि ससुरालियों ने महिला और उसकी तीनों बेटियों को घर से बाहर निकालते हुए दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि उसके शरीर पर चोटें आई हैं। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उक्त मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस