कछला में विकास की नई रफ्तार: बी.एल. वर्मा ने किया सड़क चौड़ीकरण का शिलान्यास, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत।
उझानी-बदांयू 20 मई।
बदायूं के कछला चौराहे पर बुधवार को विकास का शंखनाद हुआ। केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा ने बहुप्रतीक्षित सड़क चौड़ीकरण परियोजना का शिलान्यास किया। मंत्री के पहुंचते ही पूरा माहौल नारों और पुष्प वर्षा से गूंज उठा।
बी.एल. वर्मा ने कहा, “डबल इंजन सरकार का संकल्प है कि आखिरी गांव तक विकास पहुंचे। कछला चौराहे का यह चौड़ीकरण सिर्फ सड़क नहीं, बदायूं की तरक्की का नया रास्ता है। इससे रोज लगने वाले जाम से जनता को छुटकारा मिलेगा और स्थानीय व्यापार को नई गति मिलेगी।”
कार्यक्रम में विधायक हरीश शाक्य, नगर पंचायत चेयरमैन जगदीश चन्द्र लोनिया,ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल सिंह शाक्य, जिला पंचायत सदस्य ठा. राजेश कुमार सिंह ‘झंडू भैया’, नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश सिंह, मंडल अध्यक्ष मोहित तोमर, जिला मंत्री अजय तोमर, मंडल महामंत्री एम.एम. लोधी, उदयवीर दिवाकर, मोर सिंह लोधी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
अधिशासी अभियंता वंदना सोनकर और सहायक अभियंता शशिकांत ने बताया कि तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा कराया जाएगा।
स्थानीय लोगों ने कहा कि वर्षों पुरानी मांग पूरी होने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। सरकार की विकास योजनाओं पर जनता ने पूरा भरोसा जताया।







badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
