बदायूं
बदायूं पुलिस में चला ‘तबादला एक्सप्रेस’ का बड़ा पहिया,
SSP अंकिता शर्मा ने 82 पुलिसकर्मियों के किए तबादले
बदायूं पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला। कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में जिलेभर में “तबादला एक्सप्रेस” दौड़ाई गई, जिसमें वृहद स्तर पर 82 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदल दिए गए।
पुलिस विभाग में हुए इस बड़े बदलाव को लेकर दिनभर महकमे में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। कई थानों और चौकियों पर तैनात पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं, जबकि लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे कर्मियों को इधर से उधर किया गया।
सूत्रों के मुताबिक, यह तबादला सूची प्रशासनिक जरूरतों, कार्यशैली, अनुशासन और कानून व्यवस्था की समीक्षा के बाद तैयार की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनपद में अपराध नियंत्रण, जनता की सुनवाई और पुलिसिंग व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बताया जा रहा है कि इस बड़े फेरबदल का उद्देश्य थानों की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाना, अपराध पर अंकुश लगाना और पुलिस व्यवस्था में नई ऊर्जा भरना है। तबादलों के बाद कई थाना क्षेत्रों में नई रणनीति के साथ पुलिसिंग तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है।
जनपद के पुलिस महकमे में एक साथ इतने बड़े स्तर पर हुए तबादलों ने यह साफ कर दिया है कि बदायूं पुलिस अब पूरी तरह “एक्शन मोड” में नजर आ रही है। SSP अंकिता शर्मा की सख्त कार्यशैली और लगातार प्रशासनिक सक्रियता को लेकर जिलेभर में चर्चा तेज हो गई है।
पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
82 पुलिसकर्मियों के तबादले के बाद कई थाना परिसरों में हलचल का माहौल दिखाई दिया। नए तैनाती आदेश मिलते ही पुलिसकर्मी अपनी नई जिम्मेदारियों की तैयारी में जुट गए। वहीं, आम जनता भी इस फेरबदल को कानून व्यवस्था सुधार की दिशा में बड़ा कदम मान रही है।
केशव गुप्ता




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com