परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाएगा पूर्वोत्तर रेलवे, 3 गाड़ियां री-शेड्यूल
उझानी-बदांयू 19 मई।
उत्तर प्रदेश लेखपाल परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे 21 मई 2026 को बरेली जं.-मथुरा जं.-बरेली जं. परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाएगा। इसके साथ ही 3 सवारी गाड़ियों के समय में बदलाव किया गया है।
*05309/05310 बरेली-मथुरा परीक्षा स्पेशल का शेड्यूल-
1. *05309 बरेली जं.-मथुरा जं.*
21 मई को बरेली जं. से सुबह 04:00 बजे चलेगी और बदायूँ 04:48, उझानी 05:00, सोरों शूकर क्षेत्र 05:32, कासगंज 06:10, सिकन्दरा राव 06:36, हाथरस सिटी 07:17, मथुरा कैंट 08:30 होते हुए मथुरा जं. सुबह 08:45 बजे पहुंचेगी।
2. *05310 मथुरा जं.-बरेली जं.*
21 मई को मथुरा जं. से दोपहर 13:10 बजे चलकर मथुरा कैंट 13:25, हाथरस सिटी 14:13, सिकन्दरा राव 14:42, कासगंज 15:20, सोरों शूकर क्षेत्र 15:40, उझानी 16:17, बदायूँ 16:35 होते हुए बरेली जं. शाम 17:50 बजे पहुंचेगी।
*इन 3 गाड़ियों का समय बदला:*
1. *55335 कासगंज-मथुरा जं. सवारी गाड़ी* कासगंज से 80 मिनट देरी से यानी 11:40 के बजाय 13:00 बजे चलेगी।
2. *15037 कानपुर अनवरगंज-कासगंज एक्सप्रेस* कानपुर अनवरगंज से 65 मिनट देरी से यानी 11:40 के बजाय 12:45 बजे चलेगी।
3. *55345 लखनऊ जं.-कासगंज सवारी गाड़ी* को रावतपुर-फर्रूखाबाद के बीच 65 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। यह फर्रूखाबाद से 11:00 के बजाय 13:00 बजे चलेगी।
यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित कुमार ने दी।
—
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

