8:04 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी: खेत से लौट रहे पिता-पुत्र पर लाठी-डंडों से हमला

बिल्सी: खेत से लौट रहे पिता-पुत्र पर लाठी-डंडों से हमला, 6 घायल।

बिल्सी (बदायूं) 19 मई

सतेती पट्टी गजा गांव में खेत से लौट रहे पिता-पुत्र पर गांव के ही एक परिवार ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में बचाव करने आए लोगों समेत 6 लोग घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रार्थी देवेन्द्र पाल सिंह पुत्र नेमपाल सिंह, निवासी ग्राम सतेती पट्टी गजा,ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 18 मई की शाम वह अपने पुत्र रोहित के साथ खेत से घर लौट रहे थे। तभी गांव का जगवीर उर्फ लुक्का पुत्र ओमकार सिंह, उनके बेटे से गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर आरोपी उग्र हो गया।

आरोप है कि जैसे ही वे घर की ओर बढ़े, पीछे से जगवीर उर्फ लुक्का, उसके दो भाई आशीष व कलक्टर, पिता ओमकार पुत्र अनोखेलाल तथा मां हरप्यारी पत्नी ओमकार ने लाठी-डंडों, धारदार हथियार व ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। जगवीर के हाथ में लाठी थी।

शोर सुनकर बचाने आए योगेन्द्र पाल सिंह व बंटी सिंह पुत्रगण नेमपाल सिंह, रोहित, ध्रुव पुत्र बंटी सिंह, शिवा पुत्र योगेन्द्र तथा राहुल शर्मा पुत्र शैलेन्द्र शर्मा को भी गंभीर चोटें आई हैं। गांव के लोग आने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

प्रार्थी ने सभी घायलों का मेडिकल कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस