8:03 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी: कट्टे में देशी शराब के पव्वे ले जाते युवक गिरफ्तार

बिल्सी: कट्टे में देशी शराब के पव्वे ले जाते युवक गिरफ्तार।

बिल्सी (बदायूं) 19 मई।

थाना पुलिस ने रिसौली गांव में दबिश देकर एक युवक को 30 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कट्टे में शराब भरकर बेचने जा रहा था।

थाना प्रभारी के अनुसार पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान आबकारी मुख्य आरक्षी सुरेन्द्र सिंह ने सूचना दी कि एक व्यक्ति कट्टे में शराब ले जा रहा है।

पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए रास्ते पर रिसौली गांव में घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अरविन्द उर्फ नन्हे पुत्र हमीर सिंह, निवासी ग्राम रिसौली के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास से सफेद कट्टे में “अंगूरी मार्का” के 30 देशी शराब के पव्वे बरामद हुए। आरोपी के पास शराब बेचने का कोई लाइसेंस नहीं था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज हिरासत में ले लिया गया। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

गिरफ्तार करने वाली टीम- उ0नि0 संजीव कुमार, महिला उपनिरीक्षक रचना देशवाल, हेडकांसटेवल रविन्द्र कुमार, आदेश कुमार, आबकारी मुख्य आरक्षी सुरेन्द्र सिंह।

विज्ञापन एक्सप्रेस