5:50 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

बाबा इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने लिया पूल पार्टी का आनंद

बाबा इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने लिया पूल पार्टी का आनंद


बिल्सी: आज दिनांक- 18-05-2026 को नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में प्री प्राइमरी कक्षाओं के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिये विद्यालय परिसर में पूल पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूल को रंग बिरंगे गुब्बारों व खिलौनों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। छाया प्रदान करने के लिए टेबलों पर रंग बिरंगी छतरियां रखी गई थी। पानी में उतरते ही छोटे बच्चे बहुत उत्साहित दिखे। जल्द ही वे पानी में छप-छप करते हुए और खुशी-खुशी मस्ती करते हुए दिखाई दिए। वे फव्वारों के नीचे खड़े होकर बहते पानी का आनंद ले रहे थे। संगीत की धुन में बच्चों ने उन्मुक्त होकर अपने डांस कौशल का भी प्रदर्शन किया। अंत मे विद्यालय की निदेशिका साधना वार्ष्णेय, विद्यालय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने सभी बच्चों को जूस, कैंडी, फ्रूटस एवं आईस्क्रीम आदि वितरित किया जिसका बच्चों ने जमकर लुफ्त उठाया।
विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं विद्यालय निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है, वे सामाजिक रूप से सक्रिय होते हैं और पढ़ाई के साथ-साथ मनोरंजन का संतुलन भी बनाए रखते हैं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा कि छोटे बच्चों का जल में क्रीड़ा गतिविधियां करने से बच्चों की मानसिक व शारीरिक क्षमता का विकास होता है यह गर्मी के इस मौसम में गर्मी को आनन्दमय बनाने तथा गर्मी की छुट्टियों को आनंद से परिपूर्ण करने की एक पहल है |
इस मौके पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी समेत प्राइमरी विंग का स्टाफ उपस्थित रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस