9:11 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुने अधिकारी

बदायूं

संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने सुनी जनता की फरियादें, त्वरित निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

बदायूँ। जनपद में आयोजित “संपूर्ण समाधान दिवस” के दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। शनिवार को सदर तहसील परिसर में आयोजित समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी बदायूँ सुश्री गामिनी संगला एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश सिंह कठेरिया संयुक्त रूप से उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को एक-एक कर गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान राजस्व, पुलिस, भूमि विवाद, पारिवारिक एवं अन्य जनसमस्याओं से जुड़े मामलों पर विशेष रूप से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने स्पष्ट कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत की निष्पक्ष जांच कर कानूनी प्रक्रिया के तहत शीघ्र समाधान कराया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने समाधान दिवस रजिस्टर का भी निरीक्षण किया और लंबित शिकायतों की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित कर्मचारियों को रजिस्टर अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए।
इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जहां अधिकारियों ने मौके पर कई मामलों का निस्तारण भी कराया।
जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है — अधिकारियों का

विज्ञापन एक्सप्रेस