10:15 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

किसरुआ मे निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढा गौवंश

किसरुआ मे निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढा गौवंश
सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट
मूसाझाग क्षेत्र के गांव किसरुआ मे निर्माणाधीन पानी की टंकी पर एक गौवंश के चढने से हस्कम्प मच गया। ग्रामीणों के अनुसार जल जीवन मिशन के अंर्तगत किसरूआ गांव में ओवरहैड टैंक का निर्माण हो रहा है जिस पर आज सुबह एक गौवंश चढ गया। वैसे तो ग्रामीणों को पता नहीं चलता परंतु जब गौवंश ने टंकीप र चढने के बाद रंभना शुरू किया तो लोगों की निगाह टंकी पर चढे गौवंश पर जा पहुंची। इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी है जबकि कुछ ग्रामीण इस हादसे पर जल जीवन मिशन के अधिकारियों तक जल्दी टंकी निर्माण कराने की अपनी मांग को लेकर चढने का उपहास उडाते हुए कह रहे है कि टकी पर काफी देर ऊपर से गौवंश रंभाता रहा कि कोई उसकी बात सुन ले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई जबकि घटना क्षेत्र में व्यापक चर्चा का विषय वनी हुई है

विज्ञापन एक्सप्रेस