10:14 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी -बारात से लौट रही घोड़ा बग्गी को कैंटर ने रौंदा, तीन लोग घायल

बिल्सी -बारात से लौट रही घोड़ा बग्गी को कैंटर ने रौंदा, तीन लोग घायल।

घोड़े को भी आई गंभीर चोट, पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया।

बिल्सी बदांयू 15 मई।

थाना क्षेत्र के अंबियापुर गांव के पास सोमवार रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। बिसौली की ओर से आ रही तेज रफ्तार कैंटर ने आगे चल रही घोड़ा बग्गी में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बग्गी के परखच्चे उड़ गए।

बग्गी में सवार बिल्सी निवासी प्रवेश कुमार अपने साथियों के साथ जरसैनी गांव से बारात से वापस लौट रहे थे। हादसे में सेवाराम सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घोड़े को भी गहरी चोटें आई हैं।

सूचना मिलते ही बिल्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया और घायलों को तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित प्रवेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

क्राइम इंस्पेक्टर बीके मौर्य ने बताया कि कैंटर चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

अमन वार्ष्णेय

विज्ञापन एक्सप्रेस