7:03 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

एआरटीओ बदायूं में भ्रष्टाचार अनमिताओ और तानाशाही रवैया को लेकर मोर्चा खोला

बदायूं भारतीय किसान यूनियन असली गैरराजनैतिक ने एआरटीओ कार्यालय बदायूं में भ्रष्टाचार अनमिताओ और तानाशाही रवैया को लेकर मोर्चा खोला जिसका संचालन जसवीर सिंह यादव युवा जिला अध्यक्ष ने किया और अध्यक्षता सूरजपाल सिंह ने की जिला उपाध्यक्ष हरीश पटेल ने कहा की क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय बदायूं में 10 से 12 प्राइवेट व्यक्ति कार्यालय में कार्यरत हैं किस अधिकारी की अनुमति से यह व्यक्ति कार्यालय में काम कर रहे हैं और इन प्राइवेट कर्मचारियों का वेतन किस मद से निकलता है उन्होंने कहा कार्यालय में कार्यरत परमानेंट स्टाफ और प्राइवेट कर्मचारियों को पहचानना मुश्किल होता है इसी का फायदा उठाकर प्राइवेट लोग आर्थिक साथ गांठ कर लेते हैं इसलिए परमानेंट स्टाफ के गले में आई कार्ड होना जरूरी है जिससे पता रहे कि कार्यालय में कौन प्राइवेट व्यक्ति है और कौन परमानेंट स्टाफ है पैसे का लेनदेन प्राइवेट कर्मचारियों के द्वारा कराया जाता है जिला कोषाध्यक्ष हरबंस पटेल ने कहा मारुति सुजुकी एवं हुंडई और ई रिक्शा मोटरसाइकिल के रजिस्ट्रेशन पर एजेंटो से मोटा पैसा वसूल कर कार्य किया जाता है और यह एजेंट विंडो से ना जाकर सीधे कार्यालय में प्राइवेट कर्मचारियों से संपर्क कर 50 फायले ईकट्ठी ले लेते हैं और उनका कार्य तुरंत होता है लाइन में लगे हुए व्यक्ति खड़े-खड़े परेशान हो जाते हैं जिला उपाध्यक्ष ने कहा यह आरटीओ साहब का रवैया हिटलर शाही है और पूर्व सैनिकों का भय है जिला अध्यक्ष केपीएस राठौर ने कहा जो व्यक्ति लाइसेंस रिन्यूएबल के लिए आते हैं उनकी ऑनलाइन फीस कटती है उसके बाद फोटो होता है उसके बाद अप्रूवल होता है लेकिन जो व्यक्ति 850 रुपए देता है उसका अप्रूवल हो जाता है और जो पैसा नहीं देता है उस व्यक्ति को साहब के पास भेज दिया जाता है सहाब टेस्ट ले फेल करें या पास करें वह उस व्यक्ति की किस्मत रह गई
जिन वाहनों का समय बढ़ाना या फिटनेस के लिए चेचिस सीन होना है मोटरसाइकिल पर ₹100 और और कार पर ₹200 जॉनी और दिनेश नाम के व्यक्तियों द्वारा लिए जाते हैं और फाइल दूसरे दिन साइन करवा कर दी जाती है जिला अध्यक्ष ने बताया की हर्ष साहू प्राइवेट कर्मचारी है यह आरटीओ की आईडी इसके पास रहती है यह व्यक्ति सिस्टम पर बैठकर मारुति सुजुकी और हुंडई की फाइलें पैसे लेकर अप्रूवल करता है
मुजरिया चौराहे से 2 किलोमीटर उझानी रोड पर शर्मा ढाबा है एंट्री के नाम पर प्रित डंपर ₹7000 प्रतिमाह एआरटीओ परिवर्तन लेते हैं और जो एंट्री नहीं देता है उसका चालान या गाड़ी चीज कर देते हैं इस तरह के एंट्री जनपद में कई जगह वसूली की जा रही है
ए आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस एवं डबल डेकर वसो के मालिकों की आर्थिक साथ गांठ से डबल डेकर बसे एक राज्य से दूसरे राज्य में चलवाई जा रही है और इन बसों में अवैध सामान का आदान-प्रदान होता है इन बसों को शीघ्र बंद कराया जाए
हर्ष साहू जॉनी दिनेश हेमराज कृष्णा अरविंद यूनुस फैसल सनी अमित दिनेश राजकुमार अखिलेश उर्फ मिंटू इन प्राइवेट भ्रष्ट कर्मचारियों को इस कार्यालय से शीघ्र निकला जाए जो कार्यालय में बैठकर गरीब जनता का शोषण कर रहे हैं
ए आरटीओ कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार प्राइवेट कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है इस पर अंकुश लगाया जाए और एजेंसी के एजेंट द्वारा मोटी रकम देकर फायल पास कराई जाती हैं और एंट्री के नाम पर ओवर लोड डंपरों से ₹7000 प्रति माह जनपद में कई जगह पैसा वसूले जाते हैं उपरोक्त प्रकरण का 10 दिनों के अंदर समाधान कराया जाए अगर समाधान नहीं होता है तो संगठन इस कार्यालय पर अनिश्चितकालीन उग्र आंदोलन करेगा और इस आंदोलन के दौरान किसी तरह की कोई क्षति होती है तो इसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन और आरटीओ अधिकारियों की होगी इस आंदोलन में सैकड़ो कार्यकर्ताओं पदाधिकारी ने भाग लिया सूरजपाल सिंह राजपाल सिंह प्रताप सिंह हरीश पटेल अशोक पटेल पूनम गुप्ता विपिन माहेश्वरी मोहम्मद वसीम गाड़ी जसवीर यादव अरुण शर्मा कमल गुप्ता अरविंद सिंह महेश सागर अशोक कुमार एसके गौतम खान बहादुर बबलू यादव पिंटू यादव ऋषिपाल सिंह शिवपाल यादव कलेक्टर सिंह सतीश पटेल परमेश्वरी सागर द्वारकेश सिंह गजेंद्र यादव

विज्ञापन एक्सप्रेस