‘गुंडा टैक्स’ पर चला बदायूं एक्सप्रेस का हंटर, विधायक ने कछला घाट पर बंद कराई।
बिल्सी विधायक ने हरीश शाक्य ने लगा दी अध्यक्ष की क्लास, बोले- श्रद्धालुओं की जेब काटना बंद करो।
उझानी-बदांयू 11 मई।
बदायूं गंगा मैया के दर्शन को आए श्रद्धालुओं की जेब पर डाका डाल रहे ‘गुंडा टैक्स’ पर आखिरकार बदायूं एक्सप्रेस का हंटर चल ही गया। कछला गंगा घाट पर 50 रुपये की अवैध वसूली का पर्दाफाश होते ही मचा हड़कंप और बिल्सी विधायक ने सीधे नगर पंचायत अध्यक्ष को अवैध वसूली बंद कराने को दिया निर्देश।
31 मार्च को पार्किंग का ठेका खत्म हो गया, मगर नगर पंचायत के कर्मचारियों का ‘धंधा’ फुल स्पीड से चल रहा था। गंगा नहाने आओ तो पहले 50 का पत्ता कटाओ! श्रद्धालु डीएम-एसएसपी के चक्कर काटते रहे, पर साहब की कुर्सी नहीं हिली।
फिर मैदान में उतरा बदायूं एक्सप्रेस। ‘गुंडा टैक्स’ के नाम से खबर छापी तो पूरे जिले में चर्चा शुरू। खबर वायरल होते ही नेताओं के कान खड़े हो गए।
विधायक की एंट्री, ऑन द स्पॉट एक्शन-
रविवार को बिल्सी विधायक घाट का निरीक्षण करने पहुंचे तो 8 सभासदों ने घेर लिया। बोले- “साहब, बदायूं एक्सप्रेस ने तो पोल खोल दी, अब आप ही कुछ करो।”
बस फिर क्या था। विधायक जी ने वहीं से अध्यक्ष जगदीश लोनिया चौहान की क्लास लगा दी- “तुरंत वसूली बंद करो, वरना अंजाम बुरा होगा। श्रद्धालुओं को लूटना बंद करो।”
गंगा नहाकर लौट रहे रामभरोसे बोले- “बदायूं एक्सप्रेस ने खबर न छापी होती तो ये लोग हमको लूटते रहते। मीडिया हो तो ऐसी।”
बदायूं एक्सप्रेस ने दिया ‘गुंडा टैक्स’ का नाम खबर से मचा बवाल, सभासदों ने पकड़ा मुद्दा विधायक हरीश शाक्य ने 10 मिनट में कर दिया खेल खत्म । महीनो से चल रही अवैध वसूली चुटकियों में बंद
बदायूं एक्सप्रेस: जहां खबर, वहां असर! जनता की आवाज बनकर भ्रष्टाचार की ईंट से ईंट बजाते रहेंगे।
राजेश वार्ष्णेय एमके।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
