12:26 am Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरीश शाक्य की मेहनत निरंतर रंग ला रही है ।

बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरीश शाक्य की मेहनत निरंतर रंग ला रही है ।
बिल्सी क्षेत्र में एक के बाद एक बड़ी परियोजनाओं के शिलान्यास एवं परियोजनाओं के लिए धनराशि स्वीकृत हो रही है ।
विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरीश शाक्य ने आम जनमानस के महत्वपूर्ण मुद्दों पर निरंतर कार्य करने का काम किया है ।
बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में मां भागीरथी घाट कछला के तटों पर सौंदर्य करण एवं पक्के घाटों के निर्माण की मांग आम जनमानस के द्वारा विगत कई वर्षों से चली आ रही थी मां भागीरथी घाट कछला सनातन संस्कृति का बदायूं का महत्वपूर्ण केंद्र है यहां दिन प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं का आगमन रहता है । परंतु तटों के आसपास सौंदर्यकरण ना होने के कारण श्रद्धालुओं को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था श्रद्धालुओं की कठिनाइयों को विधायक हरीश शाक्य ने संज्ञान में लेते हुए निरंतर प्रयासों से भागीरथी घाट कछला के तटों पर सौंदर्यकरण एवं पक्के घाटों के लिए धनराशि स्वीकृत कराई ।
आज भागीरथी घाट कछला पहुंचकर उन्होंने तटों पर होने वाले सौंदर्य करण के कार्यों का जायजा लिया।
वही तटों के सौंदर्य करण के धनराशि स्वीकृत होने पर क्षेत्र के निवासियों ने खुशी जाहिर की ।
उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय विधायक अपने निरंतर प्रयासों से बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में बड़ी परियोजनाओं के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं ।
इस अवसर पर विधायक हरीश शाक्य ने बताया की भागीरथी घाट कछला के तटों के सौंदर्य करण के शिलान्यास का कार्यक्रम 14 मई को दोपहर 2.30 बजे संपन्न होगा..
एवं शिलान्यास के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री माननीय श्री जयवीर सिंह जी एवं भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री श्री बीएल वर्मा जी उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने बताया वह विधानसभा क्षेत्र में निरंतर विकास के लिए प्रयासरत हैं इस अवसर पर उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक मात्रा में जनमानस उपस्थित होकर इस कार्यक्रम के सहभागी बन मां भागीरथी का आशीर्वाद प्राप्त करे…
घाट के सौंदरीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत करने हेतु उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस