116 शेखूपुर से आबिद रज़ा से जनता ने चुनाव लड़ने का किया आग्रह।
“Vote for Abid Raza” गांवों में जनता ने लगाए होर्डिंग बैनर।
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने रमजानपुर, लोहाठेर, मिढोली में की जनसभा।
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने किया P D A का प्रचार।
2027 में मा0 अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने का किया आहवान।
सत्ता में आने पर रमजानपुर को बनाएंगे नगर पंचायत : आबिद रज़ा।
शेखूपुर विधानसभा में सड़क, चिकित्सा व शिक्षा में करेंगे सुधार : आबिद रज़ा।
सपा के स्टार प्रचारक व राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री लगातार पूरे जनपद में P D A का प्रचार करके सन् 2027 के चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं। गांव गांव जाकर जनसभा व ब्यान के माध्यम से पूर्व मंत्री आबिद रज़ा पूरे जिले की जनता में चर्चा का विषय बने हुए हैं।
इसी क्रम में रमजानपुर, लोहाठेर, मिढोली, कादरचौक गांव में पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का गांवों की जनता ने ऐतिहासिक स्वागत किया। गांव की जनता ने आबिद रज़ा का फूलों की बारिश करके स्वागत को और आकर्षक बना दिया। विशेष तौर पर रमजानपुर जब आबिद रज़ा पहुंचे तब रमजानपुर के लोग सभा स्थल तक आबिद रज़ा को ढोल नगाड़ों के साथ फूलों की बारिश करते हुए जुलूस बनाकर ले गए।
रमजानपुर में घरों की छतों से महिलाएं व बच्चों की भीड़ ने छतों से आबिद रज़ा पर फूलों की बारिश करके स्वागत के उत्साह को बढ़ा दिया।
रमजानपुर, लोहाठेर, मिढोली की जनता ने एक राय होकर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा से 116 शेखुपुर विधानसभा से 2027 में चुनाव लड़ने की मांग रखी और जनता ने कहा हम शेखुपुर में बहुत नेताओं को देख चुके जो कहते कुछ है, करते कुछ हैं। चुनाव में बड़े बड़े वायदे करके जाते हैं, चुनाव जीतने के बाद विकास करने की बात छोड़ो पलट कर गांव भी नहीं आते हैं। जनता का हाल नहीं पूछते, वोटर को पहचानते नहीं है। 35 साल से शेखुपुर की जनता को हिन्दू, मुसलमान के नाम पर बेवकूफ बनाया जा रहा है। जनता ने यह भी कहा कि शेखुपुर 116 में चुनाव दो नेताओं में फिक्स मैच है। “एक बार हम जीत लें, दूसरी बार तुम जीत लो”। कोई नेता शेखुपुर से लगातार दूसरी बार नहीं जीता। क्योंकि कोई काम नहीं करता। जनता इसलिए भी परेशान है कि शेखुपुर में दो नेताओं के अलावा कोई विकल्प नहीं है। इसलिए जनता ने आबिद रज़ा से विशेष आग्रह किया कि आप इस बार शेखुपुर विधानसभा से चुनाव लड़े।
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने जनसभा में कहा कि मैं शेखूपुर के लोगों का शुक्रिया कहना चाहूंगा। यह मेरी खुश किस्मती है कि मैने आपके दिलों में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की, यह ऊपर वाले का शुक्र है। मेरी राजनीति करने का तरीका थोड़ा अलग है, मैं बातें कम करता हूं, काम ज्यादा करता हूं। मैं जिस इलाके से चुनाव लड़ता हूं जब जीत जाता हूं तो उस इलाके की जनता को मेरे पास काम के लिए आने की जरूरत नहीं पड़ती है। मुझे काम करने का शौक नहीं है, बल्कि जुनून है। मेरे वोटर को नाजायज नुकसान पहुंचाने की हिम्मत किसी अधिकारी की नहीं होती। मेरे इलाके में बेगुनाह जेल नहीं जाते है। इसीलिए मैं जब शहर का चेयरमैन था बदायूं क्लब जिसके अध्यक्ष जिलाधिकारी व उपाध्यक्ष एसपी होते हैं तथा लगभग 150 मेंबर पूरे जिले के इंटलेक्चुअल लोग होते है। बदायूं क्लब द्वारा मुझे “विकास पुरुष” का खिताब मिला और जब मैं मंत्री था तब मुझे बदायूं क्लब द्वारा “बदायूं रत्न” का खिताब मिला। यह सच है शेखुपुर विधानसभा के कई गांवों में दौरा कर चुका। इलाके की टूटी सड़के, खस्ता हाल शिक्षा व्यवस्था, लाचार चिकित्सा व्यवस्था विकास के नाम पर जीरो। शेखूपुर विधानसभा की हालत खुद बयां कर रही है कि शेखूपुर की जनता ने जिन नेताओं को जिम्मेदारी देने के लिए वोट किया जनप्रतिनिधियों ने शेखुपुर की जनता के वोट के साथ इंसाफ नहीं किया। यह शेखुपुर के नेताओं की बदकिस्मती है।
रमजानपुर में लगभग 15 से 20,000 जनसंख्या होने के बाद भी अगर रमजानपुर का टाउन एरिया का दर्जा नेता नहीं दिला पाए। हम वायदा करते हैं कि सत्ता में आने के बाद हम वायदा करते हैं कि रमजानपुर को नगर पंचायत बनाएंगे। शेखुपुर में विकास होगा, सड़के बनेगी, डिग्री कॉलेज बनेंगे तथा गरीबों के इलाज के लिए चिकित्सा व्यवस्था पहले से बेहतर होगी तथा शेखुपुर में हिंदू और मुस्लमान तथा दो बिरादरी के बीच नफरत पैदा करके जिन नेताओं ने राजनीति की, उसको खत्म करने की जरूरत है। हम सेकुलर सियासत करते है। हम हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई, गरीब, मज़दूर, किसान, छात्र, मजलूम सबको साथ लेकर प्यार मोहब्बत से सबको सम्मान देकर सबके काम करने की कोशिश करते है। हम संघर्ष की सियासत करते है।
सन् 2027 में हमें यकीन है कि P D A जन विरोधी सरकार को बदलने में कामयाब होगा तथा 2027 में उत्तर प्रदेश की जनता मा0 अखिलेश यादव जी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएगी, तभी प्रदेश का विकास होगा। जिस तरह से P D A ने 2024 में लोकसभा के चुनाव में B J P को हराया था उसी तरह P D A 2027 में भी B J P को हराएगा।
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा के साथ विनोद यादव, बृजेश यादव, रामौतार जाटव, सुहैल अहमद, रमेश बाल्मीकि, रवि कश्यप, सुरेश मौर्या, नन्हे जाटव, सुनील यादव, हर्षित यादव, अरुण यादव, बहादुर खां, यूनुस खां, जाबिर खां, हाजी नवल खां, जीशान खा, सिद्दीक कुरैशी, डॉ0 असद, मकसद खां, समीर खा, कामिल खा, जावेद खा, छोटा, रफ़्फन भाई, असद उल्ला, मुमताज आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहें।







badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
