7:52 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में गूंजा महाराणा प्रताप का जयघोष, संतोष कुमारी विद्या मंदिर काॅलेज में मनी जयंती

उझानी में गूंजा महाराणा प्रताप का जयघोष, संतोष कुमारी विद्या मंदिर काॅलेज में मनी जयंती।

उझानी, 9 मई 2026 ।

नगर के संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार को मेवाड़ केसरी महाराणा प्रताप की जयंती पर शौर्य और देशभक्ति का माहौल रहा। कार्यक्रम की शुरुआत उपप्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार शर्मा ने दीप जलाकर और वीर प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की।

मंच का संचालन कक्षा 12 के छात्र सिद्धांत दुबे ने ओजस्वी अंदाज में किया। छात्रों में नमन, रिषभ, मुनेंद्र और शोभा ने कविताओं और भाषणों से महाराणा के पराक्रम को जीवंत कर दिया। सभागार तालियों से गूंज उठा जब मुख्य वक्ता हरिहर शर्मा ने हल्दीघाटी के युद्ध और प्रताप के स्वाभिमान की गाथा सुनाई।

समापन पर उपप्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार शर्मा ने कहा, “महाराणा प्रताप का जीवन हमें सिखाता है कि मातृभूमि के लिए सबसे कठिन हालात में भी सिद्धांतों से समझौता नहीं करना चाहिए। उनका अदम्य साहस आज भी हर भारतीय के लिए प्रेरणा है।” उन्होंने छात्रों से अनुशासन, देशभक्ति और मानवता के मूल्यों को जीवन में उतारने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य और आचार्या बहिनें मौजूद रहीं। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम के साथ हुआ।



राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस