3:18 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

मदर्स डे पर रचनात्मक गतिविधियों में दिखा विद्यार्थियों का उत्साह

मदर्स डे पर रचनात्मक गतिविधियों में दिखा विद्यार्थियों का उत्साह
बदायूँ। मदर्स डे के अवसर पर लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में कार्ड मेकिंग गतिविधि का आयोजन किया गया। इस गतिविधि में नर्सरी से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी माताओं के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त किया।
विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे एवं आकर्षक कार्ड बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने कार्डों पर भावनात्मक संदेश लिखकर मदर्स डे को विशेष बनाया। विद्यालय परिसर विद्यार्थियों के उत्साह और उमंग से सराबोर दिखाई दिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन श्री वेदव्रत त्रिवेदी, वाइस चेयरमैन श्री तेजस त्रिवेदी, निदेशिका श्रीमती छवि शर्मा एवं श्रीमती रीता शर्मा, शैक्षिक निदेशक श्री देवव्रत त्रिवेदी तथा प्रधानाचार्य श्री दीपक त्यागी उपस्थित रहे। अंत में विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए उन्हें अपने माता-पिता के प्रति सम्मान एवं प्रेम बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस